---Advertisement---

सूअर मुक्त इटारसी अभियान : रविवार को 500 से ज्यादा सूअर पकड़े

By
On:
Follow Us
  • पुलिस रही टीम की सुरक्षा के लिए तैनात
  • नपाध्यक्ष ने सूअर पालकों को चेताया
  • कहा अभी भी वक्त है सूअर शहर से बाहर कर लें

इटारसी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे ने गणतंत्र दिवस के बाद स्वच्छता अभियान को तेजी दे दी है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सूअर मुक्त इटारसी का अभियान आज तीसरे चरण में चलाया गया। अभियान के तहत इंदौर से आई टीम ने 500 से अधिक सूअर पकडे। सबसे ज्यादा सूअर बंगलिया, अवाम नगर से पकड़े गए हैं।

टीम के साथ रविवार को सुबह से ही स्वच्छता विभाग के कमलकांत बडग़ोती, जगदीश पटेल, पप्पू मालवीय स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी के नेतृत्व में घूमे और वार्ड के मुकद्दों के साथ मिलकर सूअर पकड़वाई। वार्ड 08 उत्तर बंगलिया में दिलीप घावरी साथ रहे।

सूअर पकडऩे वाली टीम ने आज बहुत ही ज्यादा तेजी से सूअर पकड़े। वे जाल लेकर सूअर के पीछे दौड़े और छोटे सूअरों को हाथ से ही पकड़ लिया। सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने भी सुबह से शाम तक टीम की मॉनीटरिंग की।

विधायक डॉ शर्मा ने की सराहना

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने दोपहर में सूअर पकडने वाले अभियान के फोटो व वीडियो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा को दिखाए। यह देख विधायक डॉ शर्मा ने अभियान और नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे की सराहना की।

इनका कहना है

सूअर मुक्त इटारसी अभियान के तहत आज 500 से अधिक सूअर पकडे गए हैं। बंगलिया, आवाम नगर सहित अन्य हिस्सों से सूअर पकड़े हैं। पुलिस टीम को धन्यवाद, उनका अच्छा सहयोग मिल रहा है। जल्दी ही टीम को वापस बुलाएंगे। मैं सूअर पालकों से दोबारा कह रहा हूं, सूअर शहर से बाहर कर लें।
पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद इटारसी

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.