---Advertisement---

अभा क्रिकेट प्रतियोगिता में जबलपुर और सुम्मी क्लब ने जीते मैच

By
On:
Follow Us

इटारसी। चियर्स क्लब के तत्वावधान में यहां गांधी मैदान पर चल रही अखिल भारतीय लैदरबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज दो मैच खेले गये। पहले मैच में जबलपुर और दूसरे मैच में सुम्मी क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। आज पत्रकारों के साथ जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, नगर पालिका में सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, हरप्रीत सिंघ छाबड़ा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।

आज सुबह पहला मैच जेपी क्लब जबलपुर और रिलायंस क्रिकेट क्लब इटारसी के मध्य मुकाबला हुआ। पहले बैटिंग करते हुए जेपी क्लब जबलपुर की टीम ने 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसार पर 210 रन बनाये। टीम के राहुल कोष्टा ने 36 बाल पर 78 रनों का योगदान दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। जवाब में खेलते हुए रिलायंस क्लब की टीम महज 118 रनों तक ही पहुंच सकी और यह मैच जबलपुर ने 92 रनों से जीत लिया।

दूसरा मैच जीनियस क्लब और सुम्मी इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीनियस क्लब ने 19.5 ओवर्स में 10 विकेट खोकर 138 रन बनाये। टीम के रोहित रैकवार ने 35 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली। सुम्मी क्लब के कमल राजपूत ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट और राजदीप डागर ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके। कमल राजपूत को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जवाब में खेलने उतरी सुम्मी इलेवन की टीम ने 4 विकेट खोकर 140 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। टीम के आदित खान ने 17 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.