इटारसी। श्री जगदंबा समिति वैशाली नगर द्वारा श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज वैशाली नगर के जगदंबा चौराहा पर आयोजित किया गया।
मंदिर में भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा इंदिरा नगर खेड़ापति मंदिर से शुरू होकर जगदंबा चौराहा श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर तक आयोजित हुई। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 3 चरणों में पूर्ण होगा 1 प्रथम चरण 2 फरवरी कलश यात्रा, द्वितीय चरण 3 फरवरी शिव पूजा एवं तृतीय चरण 4 फरवरी को शिव प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसादी भंडारा एवं सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।









