---Advertisement---

सिर्फ आधा दर्जन टप उठाकर आज बंद हो गयी अतिक्रमण मुहिम

By
On:
Follow Us

इटारसी। एमजीएम कालेज रोड और तालाब किनारे आज चली अतिक्रमण विरोधी मुहिम करीब आधा दर्जन टप हटाकर बंद हो गयी। नगर पालिका का अमला जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा, एसडीएम भी पहुंचे और अमला प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी को कुछ निर्देश देकर चले गये। इसके बाद जो बंद टप थे, उनके मालिक आए और उन्होंने स्वयं हटा दिये, एक कोई प्याऊ रखा था, उसे हटाया और मुहिम बंद हो गयी।

दरअसल, आज मंगलवार जनसुनवाई का दिन होने से एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी मौके पर मौजूद नहीं रह सके। मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी किसी काम से शहर से बाहर हैं। दोनों अधिकारियों के नहीं रहने से मुहिम में वह तेजी नहीं आयी जो मुहिम में होनी चाहिए। कोई पुलिस कर्मी भी अतिक्रमण अमले के साथ नहीं थे। ऐसे में मौजूद अमले ने केवल रस्म अदायगी की और वापस चले गये। नगर पालिका के निर्माण शाखा से मुहिम में कोई दिखाई नहीं दिया, स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारी ही मुहिम में शामिल थे।

जारी रहेगी अतिक्रमण मुहिम

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि आज वे जनसुनवाई में थे, सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले भी आज नहीं थीं, लेकिन यह मुहिम बंद नहीं हुई है। आगे यह मुहिम जारी रहेगी। जहां तक बात कालेज रोड की है तो वहां जो टप नहीं हटे हैं, वे भी हटाये जाएंगे। आज अतिक्रमण अभियान प्रारंभ हुआ है जो आगे भी लगातार चलता रहेगा और यह मुहिम रोज चलायी जाएगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.