इटारसी। श्री राधास्वामी सत्संग परिसर के सामने पहाडिय़ा रोड नर्मदापुरम में आज 14 मार्च से 20 मार्च तक पंचकुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ हो रहा है।
साईंकृष्णा परिवार के सत्यम अग्रवाल ने बताया कि यज्ञकर्ता संत पंडित विजय पांडेय महाराज होलीपुरा बुधनी द्वारा यह महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। यज्ञ प्रतिदिन प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि इस धार्मिक आयोजन में शामिल हों।









