इटारसी। श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक इटारसी में इस वर्ष श्री राम जन्म महोत्सव का आयोजन 22 मार्च से 30 मार्च तक होने जा रहा है ।
आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, संरक्षक प्रमोद पगारे, अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा, सचिव अशोक शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा एवं पूरी समिति के द्वारा आयोजन को भव्यता के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। इस वर्ष श्री राम कथा के प्रवचन कर्ता श्री श्री 1008 युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य जी हैं।


रामकथा प्रतिदिन सायंकाल 7 से रात्रि 10 बजे तक होगी। प्रत्येक वार्ड से श्रद्धालु माता बहने एवं भाई राम कथा को सुनने के लिए आएं ऐसा अनुरोध सभी से है। अपने अपने वार्ड में स्वेच्छा से समिति के लिए सहयोग देने वाले स्वयंसेवी कार्यकर्ता समिति से दान पत्र एवं पंपलेट लेकर अपने अपने वार्ड में प्रचार कर सकते हैं एवं धन संग्रह भी कर सकते हैं।
खासकर नई पीढ़ी को इटारसी के महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन में आगे आकर सहयोग करना चाहिए एवं समिति सदस्य बनना चाहिए। समिति सदस्य का सालाना शुल्क 200 रुपए रखा गया है। मंदिर में प्रतिदिन सत्संग भवन में दोपहर 1 बजे से श्री रामचरितमानस के नव्हां न पारायण प्रतिदिन होंगे। नव्हान पारायण के लिए श्रद्धालु एवं रामायण मंडल सादर आमंत्रित है। 30 मार्च को राम कथा प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी एवं उसके पश्चात ठाकुर द्वारकाधीश की प्रतिमा के समक्ष श्री राम जन्म महोत्सव होगा।
ठाकुर द्वारिकाधीश रामनवमी के दिन धनुर्धारी राम बनेंगे ।उसी दिन विशाल शोभायात्रा साय काल 5:00 बजे श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर से प्रारंभ होगी जो बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस मंदिर परिसर में समाप्त होगी। आयोजन समिति की ओर से संरक्षक प्रमोद पगारे ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि हमारे आराध्य देव प्रभु श्री राम के नौ दिवसीय श्री राम जन्म महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करें।समस्त प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क 94250 44714 पर किया जा सकता है।








