---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

पहलवानों के समर्थन में आज शाम महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

इटारसी। महिला कांग्रेस कमेटी (Mahila Congress Committee) आज शाम को दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (Madhya Pradesh Congress Committee President Kamal Nath), मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल (Madhya Pradesh Mahila Congress Committee State President Vibha Patel) एवं महिला कांग्रेस नर्मदापुरम की संभाग प्रभारी श्रीमती मंजू राज, नर्मदापुरम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या शाह के निर्देशानुसार महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण और अत्याचार करने वाले भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को सजा दिलाने आज शाम 5 बजे जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk) पर विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च (Candle March) होगा।

नगर महिला कांग्रेस कमेटी इटारसी की अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि महिला कांग्रेस की सदस्य महिला पहलवानों को न्याय हेतु भाजपा सरकार (BJP Government) से मांग कर रहीं, दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में संपूर्ण मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में ब्लॉक एवं नगर स्तर पर विरोध एवं धरना प्रदर्शन कर केंडल मार्च निकाला जाना है। इसी तारतम्य में नर्मदापुरम (Narmadapuram) के इटारसी (Itarsi) नगर में कांग्रेस पदाधिकारियों, खेल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर 12 मई 2023, शुक्रवार सायं 5 बजे जयस्तंभ चौक, इटारसी पर विरोध प्रदर्शन, केंडल मार्च निकाला जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.