रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का रीवा स्टेशन तक विस्तार

Post by: Rohit Nage

इटारसी। रानी कमलापति(Rani Kamalapati)-जबलपुर (Jabalpur)-रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सेवा का विस्तार रीवा स्टेशन (Rewa Station) तक किया गया है। 15 अक्टूबर 2023 से गाड़ी संख्या 20173 रानी कमलापति-रीवा रीवा वंदे भारत ट्रेन (मंगलवार को छोड़कर) रानी कमलापति से 15.30 बजे प्रस्थान कर, 16.18 बजे नर्मदापुरम (Narmadapuram), 16.45 बजे इटारसी (Itarsi), 17.30 बजे पिपरिया (Pipariya), 18.30 बजे नरसिंहपुर (Narsinghpur) 20.00 बजे जबलपुर (Jabalpur) 21.12 बजे कटनी (Katni), 22.02 बजे मैहर (Maihar), 22.35 बजे सतना (Satna) से प्रस्थान कर, 23.30 बजे रीवा स्टेशन (Rewa Station) पहुंचेगी।

इसी प्रकार 16 अक्टूबर 2023 से गाड़ी संख्या 20174 रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन (मंगलवार को छोड़कर) रीवा स्टेशन से 05.30 बजे प्रस्थान कर, 06.15 बजे सतना से, 06.42 बजे मैहर से, 07.30 बजे कटनी से, 08.45 बजे जबलपुर से, 09.42 बजे नरसिंहपुर से, 10.42 बजे पिपरिया से, 11.40 बजे इटारसी पहुंचकर, 11.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 12.08 बजे नर्मदापुरम पहुंचकर, 12.10 बजे नर्मदापुरम से प्रस्थान कर,13:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!