---Advertisement---

देहात थाना पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। मालाखेड़ी (Malakhedi) क्षेत्र में 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। देहात थाना पुलिस (Dehat Police Station) ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी कृष्ण कुमार यादव (Krishna Kumar Yadav) ने महिला के सिर में पीछे से ईंट से मारकर उसकी हत्या की थी। पुलिस मुखबिर तंत्र को सक्रिय करके मामले में आरोपी तक पहुंची और उसको गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आरोपी भी निर्माणाधीन मकान के सामने टपरिया बनाकर रहता था। मृतका के पास बाहरी लोग आया-जाया करते थे। बाहरी लोगों को देख आरोपी ने महिला से बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन महिला के बातचीत करने से मना करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक प्रवीण चौहान (Inspector Praveen Chauhan), उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा (Sub Inspector Dharmendra Verma), प्रधान आरक्षक अमित शर्मा, नवीन दुबे, संजय यादव, मुकेश ठाकरे, हर्षवर्धन सिंह, आरक्षक शुभम राय, सेवक, गणेश कुमरे का सराहनीय योगदान रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.