राष्ट्रीय कुराश में पलक ने जीता कांस्य पदक

Post by: Rohit Nage

नर्मदापुरम। सहारनपुर (Saharanpur) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आयोजित राष्ट्रीय कुराश सीनियर प्रतियोगिता (National Kurash Senior Competition) में समेरिटन्स स्कूल (Samaritans School) की पलक सिंह बैस (Palak Singh Bais) ने 52 किलोग्राम में कांस्य पदक अर्जित किया। पलक को खेल एवं युवा कल्याण की ओर से स्कालरशिप भी मिलेगी।

इस उपलब्धि पर राहुल व्यास (Rahul Vyas) (भारतीय कुराश महासंघ के सदस्य तकनीकी समिति) समेरिटन्स विद्यालय के संचालक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा (Dr. Ashutosh Kumar Sharma), प्राचार्य प्रेरणा रावत (Prerna Rawat), सचिन खम्परिया (Sachin Khampriya), कोच वैशाली तिवारी (Vaishali Tiwari) ने खिलाड़ी को शुभकामना देते हुए बधाई दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!