---Advertisement---

पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान भगवान ऋषभदेव का जन्म हुआ

By
On:
Follow Us

इटारसी। जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन आज प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान का जन्म हुआ। प्रात: 8 बजे भगवान प्रकट हुए, चारों तरफ खुशियां छा गई। सभी लोग नृत्य करने लगे, झूमने लगे, सची इंद्राणी भगवान को लेकर गर्व करती हुई, इठलाती हुई, अपनी खुशी का इजहार कर रही थीं, तो वही सौधर्म इंद्र उनसे अनुनय विनय कर रहे थे कि एक बार उस बालक को मेरे हाथ में दे दो। यह दृश्य बहुत ही मनोरम था। भगवान के जन्म के पश्चात सकल जैन समाज द्वारा ऐतिहासिक जन्माभिषेक शोभायात्रा निकाली गई।

अलग-अलग स्थान से आए चार बैंड पार्टी, 11 बग्गी, 3 हाथी पर जब सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, महायज्ञानायक, भरत चक्रवर्ती आदि मुख्य पात्र सुसजित होकर निकले, तो पूरा शहर शोभा यात्रा की अगवानी और उसका स्वागत करने उमर पड़ा। जैन समाज के शोभा यात्रा का स्वागत जैन अनुयायियों के अतिरिक्त कई अन्य समाज के बंधुओं, रोटरी क्लब एवं कई संस्थाओं द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरण किया। शोभा यात्रा जब महावीर जैन स्कूल पहुंची वहां उसी पांडुकशिला पर भगवान को विराजमान कर उनका अभिषेक किया गया जिस पर आज से 13 वर्ष पूर्व पंचकल्याणक के दौरान भगवान का अभिषेक किया था। सभी सामाजिक बंधुओं को पुरानी यादें ताजा हो गई।

कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री निर्णय सागर ने प्रवचन देते हुए कहा कि इटारसी का सौभाग्य है कि आज इसी पांडुकशिला पर दूसरा पंचकल्याणक हो रहा है और मैं चाहता हूं कि इसी पांडुकशिला पर तीसरा पंचकल्याणक भी हो। सारे जैन समाज ने हर्ष के साथ गुरुवर की जय जयकार की। जन्मभिषेक के दिन रात्रि में महा आरती करने का सौभाग्य राहुल ऋषि जैन मांगीलाल जैन वर्धमान मेडिकल परिवार को प्राप्त हुआ। सभी महिला एवं पुरुषों में भगवान को पालना झूलाने की होड़ लगी रही। पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन एवं सचिव अरविंद गोयल ने आभार व्यक्त किया।

पंचकल्याणक समिति के प्रवक्ता निलेश जैन ने बताया कि कल भगवान का तप कल्याणक अर्थात वैराग्य की ओर जन्मे बालक भगवान का अग्रसर होना बताया जाएगा। समिति के महामंत्री दीपक जैन ने द ग्रैंड एवेन्यू कॉलोनी के सभी रहवासियों एवं इटारसी शहर के सभी जन से आग्रह करते हुए उन्हें निमंत्रित किया है कि पाषाण से भगवान बनने की इस प्रक्रिया में सभी आवश्यक रूप से पधारें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.