---Advertisement---

पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव के अंतिम दिन निकाली फेरी

By
On:
Follow Us

इटारसी। पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव के अंतिम दिन आज भगवान का मोक्ष कल्याणक प्रात: 8 बजे हुआ। प्रात: कैलाश पर्वत पर जैसे ही भगवान को मोक्ष कल्याण प्राप्त हुआ, चारों तरफ जय जयकार से पूरा पंडाल गूंज मन हो गया। इस खुशी के मौके पर अग्नि देव द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ हवन किया गया। आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य दिनेश कुमार मांगीलाल गोठी परिवार एवं सुधीर कुमार संदीप कुमार लिबर्टी परिवार को प्राप्त हुआ।

आज गुरुवर ने अपने प्रवचन के दौरान मुनि आदिनाथ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीव को मोक्ष किस प्रकार से प्राप्त होता है, इस पूरी प्रक्रिया का चित्रण ही पंचकल्याणक महोत्सव है। कार्यक्रम के दौरान भगवान आदिनाथ की मुनि अवस्था की पिच्ची, कमंडल को लेने की होड़ लगी रही। इस दौरान पंचकल्याणक फेरी निकाली गई। फेरी में बाड़ी बरेली से आया हुआ रथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। रथ में पंचकल्याणक महोत्सव के सभी मुख्य पात्रों ने विराजमान होकर भगवान को अपने माथे पर लेकर कार्यक्रम स्थल की सात परिक्रमा की। नवीन मंदिर के शिखर पर मुख्य कलश अर्पित करने का सौभाग्य नीलेश जैन, राखी जैन परिवार को एवं द्वितीय शिखर कलश अर्पित करने का का सौभाग्य श्रीमती सोनिया आजाद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान महावीर पर चांदी का स्वर्ण पॉलिश युक्त भव्य छत्र चढ़ाने का सौभाग्य आगरा निवासी ब्रह्मचारी भैया महेश के परिवार को प्राप्त हुआ।

इटारसी जैन समाज के किशोर जैन ने घोषणा की कि मैं भी लगभग सवा किलो चांदी का छत्र मंदिर में चढ़ाना चाहता हूं। सभी लोगों ने करतल ध्वनि से उनको साधुवाद दिया। भगवान के मुख्य चंवर अर्पित करने का सौभाग्य समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन, श्रीमती प्रभा जैन को प्राप्त हुआ। भगवान के मुख्य आभूषण गले की चेन प्राप्त करने का सौभाग्य श्रीमती दिव्या दीपक जैन को, मुख्य दीपक को प्राप्त करने का सौभाग्य श्रीमती आरती लोकेश जैन, मितेश जैन परिवार, द्वितीय दीपक को प्राप्त करने का सौभाग्य सम्यंत जैन एडवोकेट को प्राप्त हुआ।

कल नवीन जिनालय भगवान महावीर नायक प्रतिमा का महा मस्ती का अभिषेक का कार्यक्रम प्रात: 7 बजे से रखा गया है तत्पश्चात 10 बजे वर्धमान स्कूल परिसर में नवनिर्मित मान स्तंभ की चारों प्रतिमाओं को शोभायात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल से वर्धमान कॉलेज परिसर मान् स्तंभ पर विराजमान किया जाएगा जहां पर सभी आमंत्रित समाज जनों की पात्र भावना भी रखी गई है। वहां से शोभायात्रा कावेरी स्टेट जिनालय धूमधाम से जाएगी जहां पर तीर्थंकर मल्लिनाथ भगवान की धातु की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा जिसका सौभाग्य नरेंद्र कुमार सिंह के परिवार को प्राप्त हुआ है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.