---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

वाहन चालकों को दिलाइ नियमपूर्वक वाहन संचालन की शपथ

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। जिले में 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह (Road Safety Week) के तहत कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना (Collector Ms. Sonia Meena) के निर्देशानुसार आज आरटीओ निशा चौहान (RTO Nisha Chauhan) ने शहर के वाहन चालकों को शहर के यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालित करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण मे समस्त आरटीओ स्टाफ, कर्मचारी, ऑटो यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ( Rajendra Singh), उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद केवट (Badriprasad Kewat) के साथ समस्त बड़ी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे। सभी को शपथ दिलायी कि हम यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करेंगे। वैध लाइसेंस के बिना वाहन संचालन नहीं करेंगे। बिना हेलमेट के मोटर सायकल/ स्कूटर नही चलाएंगे। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे। खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलाएंगे।

पैदल यात्री एवं सायकल सवार को सम्मान प्रदान करेंगे। कभी भी नशे की हालत में वाहन नही चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, इयरफोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वाहन से किसी भी प्रकार का स्टंट नहीं करेंगे। शासन द्वारा समय-समय पर जारी नियमों आदेशों का पालन करेंगे। इस दौरान आरटीओ निशा चौहान ने सभी नर्मदापुरम के वाहन चालकों से यातायात नियमों के अनुसार ही वाहन चलाने तथा दूसरों को प्रेरित करने की शपथ लेने की अपील की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.