रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

देश भक्ति से भरे लोक गीतों से गुंजायमान हुआ नर्मदा तट का पर्यटन घाट

  • लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन

नर्मदापुरम। गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिले के पर्यटन घाट पर आयोजित लोकतंत्र का महोत्सव भारत पर्व में लोक कलाकारों ने बघेली लोक गायन तथा ढिमराई और कांगड़ा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस रावत, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। संचालन प्राचार्य हाई स्कूल बिकोर दुर्गेश नंदन व्यास और संस्कृति जैसवाल ने किया।

विकास प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा लगाई विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। प्रदर्शनी शासन की योजनाओं एवं नागरिकों के हित में संसद द्वारा पारित किए 3 नए कानूनों पर केंद्रित रही। प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं एवं नए कानूनों को 58 पैनल्स पर चित्रित किए गए। कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में लोगों ने प्रर्दशनी का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत, एडीएम देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में लोक कलाकार भोपाल के अनुराग त्रिपाठी और 7 सदस्यीय दल द्वारा देशभक्ति के सुमधुर बघेली लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें प्रमुख रूप से हर हर हो नर्मदा माई, भूमि भारत की जग जानी मानी है, जन्म लिया भारत में इत्यादि गीत प्रस्तुत किए गए। जनपद सीईओ नर्मदापुरम हेमंत सूत्रकार ने भी देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सिरोंज के परमानंद केवट और 8 सदस्यीय दल द्वारा ढिमराई और कांगड़ा लोक नृत्य की प्रस्तुति गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा अंत में सभी लोक कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल श्रीफल भेंट किए। इस अवसर पर एसडीएम नर्मदापुरम आशीष पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ, डिप्टी कलेक्टर नीता कोरी, डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर, सीएमओ नवनीत पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News