इटारसी। वार्ड 11 आंगनवाड़ी केंद्र 69 झुग्गी न्यास कॉलोनी इटारसी (Itarsi) में विश्व ओरल हेल्थ दिवस (World Oral Health Day) के अंतर्गत शिविर आयोजित किया। डॉक्टर अविनाश चौरसिया (Dr. Avinash Chaurasia) ने वार्ड वासियों की ओरल जांच की एवं दवाइयां दी गई। वार्ड के सरकारी स्कूल के बच्चों को भी स्वास्थ्य शिविर में बुलाया गया। सभी बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।
डॉ अविनाश चौरसिया ने बच्चों को ब्रश (Brush) करने का सही तरीका बताया और दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह, साफ-सफाई और हैंडवास (Handwas) की सलाह दी गई। जांच में कुछ बच्चों एवं हितग्राही को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर श्यामा प्रसाद चिकित्सालय इटारसी (Dr. Shyama Prasad Hospital, Itarsi) में आकर आगे की जांच कराने की सलाह दी गई। केंद्र में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नवीन मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित किया एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस जानकारी देते हुए सभी को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। शिविर में आरबीएसके के डॉ. उमेश उईके, डॉ.ज्योति, एलएचवी वंदना राज, सेक्टर सुपरवाइजर राखी मौर्य, सरकारी स्कूल की शिक्षिका गुलाब साहू, आशा पटेल, आशा कार्यकर्ता विनम लौवंशी, एएनएम सरोज मेहरा, शिवानी झलिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना साहू, सहायिका आशा परोची और वार्ड वासी उपस्थित रहे।








