---Advertisement---

कलश यात्रा के साथ बम बाबा दरबार पहुंची माता भगवती की प्रतिमा

By
On:
Follow Us

इटारसी। माता भगवती की आराधना का नौ दिवसीय महापर्व चैत्र नवरात्र आज मंगलवार से प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने शहर के देवी मंदिरों में जाकर जल अर्पित किया। जगह-जगह घट स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ-प्रवचनों का शुभारंभ हुआ। न्यास कालोनी बम बाबा में आज से शुरू हुए शतचंडी महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा एवं राम दरबार यज्ञस्थल पर स्थापित किया। शोभायात्रा ने पूरे शहर में भ्रमण किया। ढोल ढमाकों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

आज ही दोपहर 2 बजे से देवपूजन, ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश, माता की स्थापना, दुर्गापाठ तथा रूद्राभिषेक प्रारंभ होगा। कल 10 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से अरणि मंथन एवं हवन प्रारंभ होगा। आज अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक देवपूजन, दुर्गापाठ, अभिषेक एवं यज्ञ चलेगा। यज्ञाचार्य पं.रामगोपाल त्रिपाठी शास्त्री रहेंगे। 17 अप्रैल को यहां भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

18 अप्रैल को शाम 5 से रात्रि 11 बजे तक भंडारा और 19 अप्रैल को शाम 5 बजे दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए समिति के सदस्य नर्मदापुरम के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मंजूलता नारायण सेन रहेंगे। अध्यक्ष बीबी तिवारी, उपाध्यक्ष रमेश राजपूत और सचिव संजय सोहनी ने भक्तों से सभी आयोजनों में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.