इटारसी। समीपस्थ ग्राम तीखड़ (Village Tikhad) में एक खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर बिजली गिरने से दो महिलाएं इसकी चपेट आ गईं। इनमें एक युवती की मौत हो गयी जबकि दूसरी का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पिपरिया खुर्द (Pipariya Khurd) निवासी युवती सेवंती (Sewanti) पिता रंगीलाल (Rangeelal) ग्राम तीखड़ में अपने एक रिश्तेदार के घर मेहमान बनकर आई थी। इसी गांव के किसान कृष्णकुमार चौधरी (Krishnakumar Chaudhary) के खेत में धान रोपाई करने यह युवती अपने एक परिचित के साथ आ गई। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से खेतिहर मजदूर सेवंती 18 वर्ष और सविता कामले (Savita Kamle) बुरी तरह से झुलस गयीं। घटना में सेवंती की मौत हो गई। वहीं सविता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का इलाज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Hospital Itarsi) में चल रहा है।
धान रोपने 12 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से सेवंती पिता रंगीलाल लवीसकार 18 वर्ष पिपरिया खुर्द (Pipariya Khurd) की मौके पर मौत हो गई। वहीं सविता पिता शिवचरण कमले 28 साल निवासी टांगना (Tangna) गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक के भाई हल्कू ने बताया कि सेवंती टांगना मेहमानी के लिए आई थी। बुधवार को वह धान रोपाई के लिए खेत में रिश्तेदार के साथ चली गई। तभी आकाशीय बिजली गिरने से सेवंती मौत हो गई। युवती का पोस्टमार्टम इटारसी के सरकारी अस्पताल में किया गया।









