- सनसनीखेज हत्या के आरोपी 36 घंटे में इटारसी पुलिस की गिरफ्त में आए
- नालंदा स्कूल के पीछे मैदान में बीयर की बोतल मारकर की दोस्त की हत्या
- पुलिस ने बताया कि रेलवे मालगोदाम के पास रेलवे आउटर से पकड़ा है
इटारसी। सिटी पुलिस (City Police) ने न्यास बायपास (Nyas Bypass) रोड किनारे नालंदा स्कूल (Nalanda School) के पीछे मैदान में हुई युवक की हत्या के दोनों आरोपियों को 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस (Police) के अनुसार दोनों शहर से भागने की फिराक में थे, उनको रेलवे स्टेशन (Railway Station) के पास मालगोदाम से आउटर के पास से गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि 18 अगस्त 2024 को थाना इटारसी (Police Station Itarsi) में मृतक किशन पाल (Kishan Pal) के चचेरे भाई अखिलेश पाल (Akhilesh Pal) पिता सरवन पाल (Sarwan Pal) निवासी बैंक कालोनी इटारसी (Bank Colony Itarsi) ने रिपोर्ट की थी कि रात करीब 09 बजे उसके दोस्त ने बताया कि उसका चचेरे भाई किशन पाल घायल अवस्था में खून से लथपथ नालंदा स्कूल के पास न्यास कालोनी इटारसी के खाली प्लाट में पड़ा होकर तड़प रहा है। फरियादी अखिलेश पाल तत्काल मौके पर पहुंचा जिसे घायल किशन पाल ने बताया कि उसे मोहल्ले के यश साहू (Yash Sahu) और मोनू सराठे (Monu Sarathe) ने, यश साहू की गर्लफ्रेन्ड (Girlfriend) की बात को लडक़ी के घर बता देने की बात को लेकर हुये विवाद पर से बीयर की खाली बोतल को फोडक़र उसकी गर्दन मारा और लहूलुहान हालत में तड़पता छोडक़र मौके से भाग गये। घायल को अस्पताल (Hospital) ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना इटारसी में आरोपी यश साहू व मोनू सराठे के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार होकर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमें अलग-अलग जगह दबिश दे रही थीं। आज मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाहर भागने की फिराक में रेल्वे आउटर पर मालगोदाम के पास छिपे हैं। थाने से टीम रवाना होकर मालगोदाम आउटर के पास पहुंची जहां दो संदिग्ध दिखाई दिये जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तथा पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी, जिन्होंने उक्त घटना करना स्वीकार किया।
आरोपियो की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त बीयर की बोतल का धारदार नुकीला टुकड़ा तथा घटना के समय पहने हुये खून से सने हुये कपड़े घटना स्थल के पास से जब्त कर आरोपियों मोनू पिता सुरेश सराठे उम्र 28 साल निवासी सरदार मोहल्ला बैंक कालोनी इटारसी, यश उर्फ यश्शु पिता राजकुमार साहू उम्र 19 साल निवासी सरदार मोहल्ला बैंक कालोनी इटारसी को गिरफ्तार किया है।
इनकी रही भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक राधेश्याम पंवार, राहुल पटेल, सहायक उपनिरीक्षक रामराव उईके, संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक भागवेन्द्र, भूपेश मिश्रा, अशोक चौहान, हेमंत तिवारी, अबरार खान, पुष्पेन्द्रसिह भदौरिया, आरक्षक हरीश डिगरशे, राहुल उघड़े, अविनाशी हारोड़े, गजेन्द्र डडोरे, आकाश बारस्कर, वीरेन्द्र पवार, कृष्णा राजौनिया, आनंद कुशवाह, रामप्रकाश धुर्वे, गुलशन सोनी, नर्मदाप्रसाद व साइबर सेल आरक्षक अभिषेक नरवरिया की विशेष सराहनीय अहम भूमिका रही है।









