---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर अगले चौबीस घंटों में हैवी रेन की चेतावनी

By
On:
Follow Us

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल ( Bhopal) सहित अनेक जिलों में अगले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा और आधा दर्जन जिलों में कुछ स्थानों पर अतिभारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। ज्यादातर जिलों में 27 अगस्त तक लगभग ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) के अनुसार रायसेन (Raisen), अलीराजपुर (Alirajpur), झाबुआ (Jhabua), धार (Dhar), रतलाम (Ratlam) और मंदसौर (Mandsaur) जिलों में कुछ स्थानों पर अतिभारी से अत्यधिक भारी वर्षा (204.5 मिमी से अधिक) का रेड अलर्ट (Red Alert) है। इसी तरह से भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम (Narmadapuram), बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलॉ, उमरिया, कटनी, जबलपुर (Jabalpur), नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पांढुर्ना (Pandhurna ) जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा (115.6 मिमी से 204.5 मिमी)का आरेंज अलर्ट (Orange Alert) है।

इसी तरह से बुरहानपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा (115.6 मिमी से 204.5 मिमी) का यलो अलर्ट है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.