कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में आज जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन

Rohit Nage

Updated on:

Protest at district headquarters today in Congress's Kisan Nyay Yatra

भोपाल, 20 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) सोयाबीन (Soybean) के दाम छह हजार रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर आज (शुक्रवार को) किसान न्याय यात्रा के तहत राजधानी भोपाल (Rajdhani Bhopal) समेत प्रदेश के सभी जिलों में विशाल धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। इनमें विभिन्न जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने किसानों से बड़े पैमाने पर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि सरकार ने किसानों से गेहूं और धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का वादा किया था, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं हुआ है।

कांग्रेस 10 सितंबर से लगातार जिलों में आंदोलन प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज प्रदेश भर में होने वाली किसान न्याय यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) छिंदवाड़ा (Chhindwara) में शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह (Bhanwar Jitendra Singh) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) इंदौर (Indore) में शामिल होंगे।

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में आज भोपाल जिले के कांग्रेस नेता और किसान रातीबड़ में इकट्‌ठे होंगें। रातीबड़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में किसानों की ट्रैक्टर रैली रवाना होकर नीलबड़ से डिपो चौराहे होते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आज सभी जिलों में आयोजित होने वाली किसान न्याय यात्रा में मप्र के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार-धार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ‘राहुल’-भोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया-झाबुआ, कांग्रेस सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल-रीवा, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह-भिंड, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह-मुरैना, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह-गुना पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा-उज्जैन और पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी-सतना जिले में आयोजित किसान न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!