---Advertisement---

चेन्नई टेस्ट: भारत ने घोषित की दूसरी पारी, गिल-पंत का शतक, बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य

By
On:
Follow Us

चेन्नई, 21 सितंबर (हि.स.)। भारत (India) ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के बाद अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी। दूसरी पारी में शुभमन गिल (Shubman Gill) और पंत ने शानदार शतक लगाया। पंत ने 109 रन बनाए, जबकि गिल 119 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की कुल बढ़त 514 रन की हो गई है और बांग्लादेश (Bangladesh) को यह मैच जीतने के लिए 515 रनों की आवश्यकता है।

पंत ने 638 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया शतक

भारतीय टीम (Indian team) ने आज सुबह अपने कल के स्कोर 3 विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरु किया। कल के अविजित बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने संभलकर खेलना शुरु किया। दोनों बल्लेबाजों ने इस दौरान अपने अर्धशतक भी पूरे किये। खासकर पंत ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद तेज अंदाज में बल्लेबाजी करनी शुरु कर दी और अपना शतक पूरा किया। हालांकि अपना शतक पूरा करने के कुछ देर बाद ही मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraj) ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर पंत को पवेलियन भेजा। पंत ने 128 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्के की बदौलत अपना शतक पूरा किया।

गिल ने लगाया अपने करियर का पांचवां टेस्ट शतक

पंत के आउट होने के बाद गिल ने भी अपना शतक पूरा किया। गिल के साथ केएल राहुल (KL Rahul) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 287 रनों तक ले गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी। गिल 176 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 119 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं, केएल राहुल 19 गेंदों पर 4 चौकों की बदौलत 22 रन बनाकर अविजित आए।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट पर 287 रन बनाकर पारी घोषित की और बांग्लादेश के सामने 515 रनों का लक्ष्य रखा।

दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 2, तस्कीन अहमद और नाहिद राना ने 1-1 विकेट लिये।

149 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 149 पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 40 रनों के स्कोर पर शादमान इस्लाम 02 रन, जाकिर हसन 03 रन, कप्तान नजमुल हसन शांतो 20 रन, मुश्फिकुर रहीम 08 रन और मोमिनुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाकिब अल हसन और लिटन दास ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 91 रनों तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा ने इसके बाद पहले लिटन दास और फिर शाकिब को पवेलियन भेज बांग्लादेश को गहरे संकट में डाल दिया। लिटन ने 22 और शाकिब ने 32 रन बनाए। इन दोनों के बाद बांग्लादेश की पारी जल्दी ही 149 रनों पर सिमट गई। मेहदी हसन मिराज 27 रन बनाकर नाबाद रहे। तस्कीन अहमद और नाहिद राना ने 11-11 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

भारत ने पहली पारी में बनाए 376 रन, अश्विन का शतक

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। स्टार ऑलराउंडर रविंचद्रन अश्विन ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 133 गेंदों पर 113 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 11 चौके लगाए। वहीं रवींद जडेजा ने भी अच्छी पारी खेली और बेहतरीन 86 रन बनाए। जडेजा ने अपनी पारी में 2 छक्के और 10 चौके लगाए। इनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 39 रन, केएल राहुल 16 रन, रोहित शर्मा 6, विराट कोहली 6, जसप्रीत बुमराह 7, आकाश दीप ने 17 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 5 विकेट, तस्कीन अहमद ने 3, मेहदी हसन मिराज और नाहिद राना ने 1-1 विकेट लिए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.