इटारसी। आज 24 सितंबर दिन मंगलवार को मुस्कान संस्था में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा द्वारा सुंदरकांड, चार सुधार वाली हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा साथ में भजन भी किए। इस उपलक्ष्य में मुस्कान संस्था की बच्चियों एवं स्टाफ का रात्रि भोजन भी दिया।
अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था राष्ट्रीय अग्रवाल महिलाओं की संस्था है, जिसका उद्देश्य समस्त राष्ट्र की अग्रवाल महिलाओं को एक सूत्र में बांधने का है। हम हमेशा ही धार्मिक व सेवाभावी कार्यक्रम करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे। आज हमने श्री राम भक्त हनुमान जी की चार सुधार वाली हनुमान चालीसा की किताब भी मुस्कान संस्था की बच्चियों को प्रसाद के साथ बांटी, हमें संस्था से आश्वासन मिला है कि वह रोज या हफ्ते में एक बार सभी बच्चियों से चार सुधार वाली हनुमान चालीसा का पाठ करवाएंगे।
अध्यक्ष मनीषा आशुतोष अग्रवाल, सचिव श्रुति राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रद्धा संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष डोली शेखर अग्रवाल, सहसचिव प्रीति नीलेश अग्रवाल, सलाहकार नेहा हितेश अग्रवाल, संयोजक शिल्पा मनीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रेखा राजेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मीना गोविंद अग्रवाल, शशि अनिल अग्रवाल, डॉक्टर कोकिला शील चंद्र अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, अंजलि अमित अग्रवाल साथ ही समाज की भी बहुत सी महिलाओं ने श्री राम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।










