---Advertisement---

सिंगल यूज पालिथिन हुई वैदिक बिहार से आउट

By
On:
Follow Us
  • देवी पंडाल में जनप्रतिनिधियों ने दिलाई वैदिक विहार कालोनी को पालिथिन मुक्ति की शपथ
  • नगरपालिका अध्यक्ष की अभिनव पहल की राज्यसभा सांसद और विधायक ने की तारीफ

नर्मदापुरम। वैदिक बिहार कालोनीवासी सिंगल यूज पॉलिथिन का उपयोग बंद कर देंगे। देवी पंडाल में महाआरती के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने वैदिक बिहार कालोनी को पालिथिन मुक्त बनाने और पौधरोपण का संकल्प लेकर अभिनव पहल की है। शपथ नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने दिलाई। कालोनीवासियों ने अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।

भाजपा नेता शिवराज चंद्रौल ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे, कालोनाइजर लक्ष्मण सिंह बैस, पार्षद प्रतिनिधि अतुल भंडारी, पंकज पांडे आदि उपस्थित थे। संचालन श्री चन्द्रोल ने किया।

सराहनीय पहल, नगर बनेगा नंबर वन

राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। जैसे हम अपने घर आंगन को साफ सुथरा रखते हैं, वैसे ही हमें कालोनी को भी रखना है। अगर हम प्रण कर लें तो हमारा शहर भी नंबर 01 बन सकता है। आज जो स्वच्छता की शपथ ली है,वह काबिले तारीफ है। उन्होंने इस उपलब्धि पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव को शुभकामनाएं दी।

मैं भी गौ सेवक हूं

विधायक विजयपाल ने कहा, आज गोमाता की स्थिति ठीक नहीं है। मैं भी गौ सेवक हूं। राजनीति में आने से पहले में गोशाला में गऊमाता की सेवा करता था। जिसके घर के सामने गऊमाता होती है उस पर कभी विपता नहीं आती है। इसलिए गोमाता का संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कालोनी को पालिथिन मुक्त बनाने के लिए कालोनिवासी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपकी कालोनी से इसकी शुरूआत हुई है, पूरा नगर इसी तरह से पालिथिन मुक्त होगा। उन्होंने इस पहल पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव को शुभकामनाएं दीं।

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने दिलाई शपथ

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा वार्डवासियों को शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा देवी की प्रतिमा के सामने शपथ ली। उन्होंने शपथ के दौरान कहा कि घर से बाजार जाते समय कपड़े का थैला अवश्य साथ रखें और उसमें सामग्री लें। कोई पालिथिन में सामग्री देता है तो उसे मना कर दें। पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने परिजनों के नाम पर एक पौध रोपण करेंगे। उन्होंने कालोनीवासियों और खासकर वार्डपार्षद प्रतिनिधि अतुल भंडारी, समाजसेवी शिवराज चंद्रौल को इस जनजागरूकता अभियान पर आभार व्यक्त किया।

महाआरती में हुई शामिल

वैदिक बिहार कालोनी में देवी पंडाल में महाआरती का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव आदि शामिल हुईं। मां दुर्गा की महाआरती की गई, जिसमे सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.