इटारसी। कलचुरी समाज ने आज यहां कलचुरी भवन में आपसी सद्भाव, मेलजोल एवं रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जिसमें हास्य कवियों ने प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब हंसाया।
समाज के युवा मंडल अध्यक्ष नीलेश मालोनिया ने बताया कि कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेन्द्र मालवीय आलसी इटारसी, महेश मूलचंदानी होशंगाबाद, नित्यगोपाल कटारे होशंगाबाद और गोविंद शर्मा बरेली ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी सामाजिक गणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
कवियों ने हास्य बिखेरकर खूब हंसाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








