---Advertisement---

स्मार्ट फोन पाकर खुश हो गए छात्र-छात्राएं

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय एमजीएम पीजी कालेज में स्मार्ट फोन का वितरण किया। उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि पीयूष शर्मा अध्यक्ष मध्यप्रदेश तैराकी संघ, विशेष अतिथि भरत वर्मा,
सभापति लोक निर्माण विभाग तथा अरूण चौधरी, उपाध्यक्ष नगर पालिका इटारसी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रवलन तथा माल्यार्पण से किया। प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा स्वागत भाषण में सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों से कहा
कि मध्यप्रदेश शासन की इस योजना से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा। इसके पूर्व छात्रा प्रियंका तोमर, खुशबू विश्वकर्मा, अंकिता चौरे, मोनिका मीना तथा दिव्या दुन्दुभी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
it180317 (6)मुख्य अतिथि पीयूष शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय के साथ चलने के लिए हाईटेक होना आवश्यक है, विशिष्ट अतिथि भरत वर्मा ने मध्यप्रदेश शासन की इस योजना को विद्यार्थियों के हित में बताया।
नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने स्मार्ट फोन का उपयोग विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शासन की विभिन्न नवीन योजनाओं की जानकारियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय विशेष शिविर में कालेज का प्रतिनिधित्व
करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक अंकित गायधने तथा अक्षय कावरे को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। स्पोकन ट्यूटोरियल के सफल छात्र छात्राओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गए। सत्र 2015-16 में प्रवेषित
नियमित विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.