इटारसी। श्री द्वारिकाधीश महिला मंडल द्वारा आज मंदिर परिसर में उत्सव फागरंग श्याम संग आयोजित किया गया। इस मौके पर फूलों की होली खेली गई। इस उत्सव में होशंगाबाद से अशोक सोनी के नेतृत्व में आये मंडल के कृष्णा भजन द्वारा भक्तों को
झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं राष्टीय कलाकार पुनीत लांजे जबलपुर और उनके साथी कलाकार द्वारा कृष् लीलाओं की अलौलिक झांकी का प्रस्ततिकरण ने उत्सव में चार चांद लगा दिये। उत्सव को शंकरजी द्वारा खेली गई भस्म होली ने विस्मसरणीय बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल के सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया।
भस्म होली से सराबोर हुआ फाग उत्सव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








