इटारसी। आईजी रेल एके सिंह ने आज यहां इटारसी जीआरपी थाने का दौरा किया। उन्होंने होशंगाबाद में श्रीधाम एक्सप्रेस में हुई लूट की घटना के विषय में थाना प्रभारी बीएस चौहान और अन्य स्टाफ से चर्चा की। श्री सिंह ने बताया
कि वे श्रीधाम में हुई घटना के विषय में जानकारी लेने होशंगाबाद आए थे, चूंकि होशंगाबाद चौकी इटारसी थाने के अंतर्गत आती है, अत: यहां भी अधिकारियों से चर्चा करनी थी तो इटारसी आए हैं।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि उज्जैन में हुई आतंकी घटना के बाद यहां स्टाफ को अलर्ट किया है, लिखित में आदेश दिए गए हैं। इन दिनों होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के विषय में उन्होंने
कहा कि प्लेटफार्म ड्यूटी लगायी है, ट्रेन गाड्र्स लगाए हैं, सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यही सब तैयारी है ताकि गर्मी के सीजन में भीड़ बढऩे पर अपराधों की रोकथाम की जा सके। डीएसपी रेल का पद रिक्त होने पर उन्होंने कहा कि
इंस्पेक्टर के पदों से पदोन्नति पर कोर्ट से रोक लगी है, जब यह रोक हटेगी तो जल्दी-जल्दी पदस्थापना होगी।
आतंकी घटना के बाद अलर्ट किया है : सिंह
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








