इटारसी। पुरानी इटारसी क्षेत्र में रहने वाली शर्मिला मोहने हैं, जिन्होंने इस वर्ष 2016-17 की माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड कंप्यूनिकेशन भोपाल से एमएससी कंप्यूटर परीक्षा में अस्सी प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार को नहीं बल्कि पूरे शहर का नाम गौरवान्वित किया है। इस मुकाम पर पहुंचने वाली शार्मिला आगे चलकर एक आईएएस अधिकारी के रूप में अपने देश की सेवा करना चाहती है।
एक छोटे से परिवार से ताल्लुक रखने वाली शर्मिला शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उसकी पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए माता ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। शर्मिला ने कक्षा दसवीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते हुए कक्षा 12 वी में भी 72 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर बीएससी में दााखिला लिया था। बिना कोई कोचिंग के प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एमएससी कंप्यूटर साइंस में शर्मिला ने 650 अंकों में से 524 अंक प्राप्त करते हुए कुल 1300 में से 932 अंक हासिल किए हैं। शर्मिला आगे अध्ययन कर आईएएस की तैयारी कर देश सेवा करना चाहती हैं।
शर्मिला ने किया शहर को गौरवान्वित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








