---Advertisement---

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 5 से 12 जनवरी तक होगी

By
On:
Follow Us
  • – देश की लगभग दो दर्जन हॉकी टीमों को भेजे जाएंगे आमंत्रण
  • – 15 से 31 दिसंबर तक डीएचए का सदस्यता अभियान चलेगा

इटारसी। अखिल भारतीय महात्मा गांधी कप हॉकी प्रतियोगिता इस वर्ष 5 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देश की लगभग दो दर्जन टीमों को शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजे जाने का निर्णय जिला हॉकी संघ ने लिया है। प्रतियोगिता की रूपरेखा तय करने सहित अन्य निर्णयों के लिए आज रविवार को जिला हॉकी संघ की एक बैठक अध्यक्ष प्रशांत जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों के साथ ही सदस्यता शुल्क जमा करने, टीमों को ठहराने, पुरस्कार आदि विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिये गये।

बैठक में अध्यक्ष प्रशांत जैन, मार्गदर्शक एससी लाल, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, रविन्द्र जोशी, जयराज सिंह भानू, आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल चौरे, सचिव कन्हैया गुरयानी, उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, अरुण रावर्ट, राजेन्द्र सिंह तोमर, दीप सिंह ठाकुर, हिमांशु बाबू अग्रवाल, मो. इदरीश, अजय अल्बर्ट जोसेफ, सौरभ दास, मन्नी छाबड़ा, रीतेश श्रीवास, सर्वप्रीत सिंघ भाटिया, परमीत सिंघ भाटिया, अमनकीत सिंघ भाटिया गोलू, मोनू गुप्ता, बेअंत सिंह, संदीप सिंह भदौरिया, मयंक जेम्स, आरिफ खान, अमजद गोलंदाज, मेहबूब खान, अल्वर्ट खान, राजू हरदुआ, कपिल यादव, रमाशंकर कौल आदि मौजूद थे।

यह हुए बैठक में निर्णय

  • – अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 5 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित करने पर सहमति बनी
  • – इस सप्ताह डीएचए का एक प्रतिनिधि मंडल प्रतियोगिता के विषय में नपाध्यक्ष से मिलने जाएगा
  • – प्रथम पुरस्कार और द्वितीय पुरस्कार के प्रायोजकों से मुलाकात करके उनको पत्र दिये जाएंगे
  • – देश की ए और बी ग्रेड की कुल 22 टीमों को प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे
  • – 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिला हॉकी संघ का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.