---Advertisement---

मां कितनी भी अनपढ़ क्यों न हो, संसार का जो ज्ञान मां से प्राप्त होता है बड़े-बड़े ज्ञानी नहीं दे सकते

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्वावधान में श्री सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण में आज सातवे दिन आचार्य सोमेश परसाई ने कहा कि वृद्धाश्रम हमारे देश की परंपरा नहीं है। वृद्धाश्रम का भारत जैसे देश में होना विडंबना है। माता-पिता तो धरोहर हैं, इनके अनुभव का लाभ लेने की आवश्यकता है। भगवान राम तो स्वयं भगवान थे किंतु प्रात: काल उठ कर माता पिता गुरु की वंदना किया करते थे।

पिता के एक वचन को पूर्ण करने के लिए राज पाठ वैभव त्याग कर वनवास को चले गए थे। आचार्य श्री ने कहा कि एक बच्चे की प्रथम गुरु तो उसकी माता होती है, मां बच्चे का पिता से, परिवार से और संसार से परिचय कराती है। मां भले ही अनपढ़ हो, संसार का जो ज्ञान मां से प्राप्त होता है, वो बड़े-बड़े ज्ञानी भी नहीं दे सकते। इसके पश्चात भूतभावन भगवान पार्थिवेश्वर का रुद्राभिषेक किया। भगवान को दूध, दही आदि नाना प्रकार के दृव्यों से स्नान कराया। भगवान का सुंदर श्रृंगार हुआ, भस्म आरती एवं महाआरती हुई।

आचार्य श्री ने दक्षिणा में संकल्प दिलाये

  • नर्मदापुरम को नशा मुक्त बनाएंगे
  • मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखेंगे
  • माताओं, स्त्रियो, कन्याओं का सम्मान करेंगे
  • जो भी मांसाहारी हैं वे शाकाहारी बनेंगे
  • गौसेवा और गौ रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे

शोभायात्रा निकाली

भगवान की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया एवं पुष्पवृष्टि की। श्रद्धालुओं ने अपने घर के सामने दीपक जला कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अभा कायस्थ महासभा ने किया स्वागत अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नर्मदापुरम, (मध्य भारत) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष शैलेन्द्रनाथ श्रीवास्तव एवं मुकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आचार्य पं. सोमेश परसाई के द्वारा निकली गई सवा करोड़ शिवलिंग विसर्जन यात्रा का स्वागत किया, जिसमें यात्रियों को जलपान कराया। उपस्थित सभी कायस्थों महिला पुरुष ने बढ़ चढ़कर सेवा में हिस्सा लिया जिसकी सभी ने तारीफ की।

जगह-जगह किया स्वागत

नगर के मुख्य मार्गों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने गुरुदेव एवं शिव भक्तों का स्वागत सत्कार किया जिसमें से प्रमुख रूप से जैन समाज, मुकेश श्रीवास्तव मित्र मंडल, सिंधी समाज, यादव समाज, श्याम भोजनालय मित्र मंडल, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मित्रमंडल, सैनी समाज, बोहरा मुस्लिम समाज आदि सम्मिलित हुए। रविकांत दुबे, रूपेश सोनी, शिवांक रावत, अंशुल अग्रवाल ने सराफा चौक से सेठानी घाट तक दीपमालिका से दुकानों घरों को रोशन किया। तत्पश्चात भगवती मां नर्मदा की दिव्य महाआरती हुई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.