---Advertisement---

सरकार और विपक्ष का व्यवहार देखने को मिला

By
On:
Follow Us

युवा संसद मंचन का आयोजन
इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को युवा संसद मंचन में मुख्य अतिथि मप्र विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पं. कुंजीलाल संसदीय विद्यापीठ के महानिदेशक वीरेन्द्र कुमार बाथम, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग उपस्थित थे।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम युवाओं को संसदीय कार्य पद्धति को समझने का सबसे सशक्त मंच है, जिसमें छात्राओं को संसदीय अनुशासन सीखने को मिलता है, जो सफल लोकतंत्र के लिए जरूरी है। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने लोकतंत्र को जनता की आवाज बताया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। श्री बाथम ने बताया कि संसदीय विद्यापीठ पूरे भारत में एक मात्र संसदीय विद्यापीठ है जो युवा संसदीय मंचन, संसदीय कार्यशालाएं, प्राध्यापक और शिक्षकों के लिए संसदीय आचरण एवं व्यवहार से संबंधित विषयों पर कार्यक्रम करती है।
प्राध्यापक डॉ. आरएस मेहरा ने कहा कि जो छात्राएं संसदीय मंचन का कार्यक्रम कर रही हैं उन्हें 15 दिन के गहन प्रशिक्षण देकर संसदीय पद्धति से परिचित कराया है। कार्यक्रम में नोटबंदी, पर्यावरण प्रदूषण, कुपोषित बच्चों की समस्या, चुनाव में भ्रष्टाचार, महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों से संबंधित प्रश्न, रेलवे में आए दिन हो रही दुर्घटना, जीडीपी विधेयक एवं खेल के निराशाजनक प्रदर्शन आदि का मंचन किया। युवा संसदीय मंचन कार्यक्रम की पटकथा एवं निर्देशन राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. आरएस मेहरा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रीराम निवारिया ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, राजनीति विज्ञान, होमसाइंस कालेज होशंगाबाद थी। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. रजनी श्रीवास्तव, हरप्रीत रंधावा, मंजरी अवस्थी, मीनाक्षी कोरी, वीथिका सिंह, एके पारोचे, शिरीष परसाई, डॉ. आशुतोष मालवीय, प्रियंक गोयल, अश्लेश कुमार नागले, हेमंत गोहिया, पुष्पा दवंडे, सरिता मेहरा, सुषमा चौरसिया, कामधेनु पटौदिया, सोनम शर्मा, महेन्द्रिका मालवीय, चारू तिवारी, मनीष चौधरी, उमाशंकर धारकर, अश्लेष नागले उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.