इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की आयोजन समिति ने वर्ष 2017 के सोनासांवरी सम्मेलन हेतु सामाजिक जनसंपर्क, आमंत्रण एवं धन संग्रह अभियान शहर इटारसी के बाजार क्षेत्र से प्रारंभ कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि सन् 2010 से प्रारंभ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का यह क्रम वर्ष प्रतिवर्ष निरंतर जारी है। इसी क्रम में वर्तमान वर्ष 2017 में यह आठवा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को ग्राम सोनासांवरी के संयोजन में होने जा रहा है। इसी को लेकर सामाजिक जनसंपर्क एवं निमंत्रण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है, जिसकी शुरूआत शहर इटारसी के बाजार क्षेत्र से की गयी है। समाज संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष शंभूदयाल पटेल के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्य एवं होशगाबाद जनपद के दो पूर्व अध्यक्ष राममोहन मलैया, भगवती चौरे, वरिष्ठ संरक्षक रामविलास चौरे, श्रवण चौधरी सहित होशंगाबाद के रामनारायण पटेल, नवल पटेल आदि ने बाजार में स्थित सामाजिक संस्थानों में पहुंचकर जनसपंर्क करते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के निमंत्रण पत्र प्रदान किए।
सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए दे रहे आमंत्रण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








