इटारसी। ग्राम तीखड़ और धुरगाड़ा के बीच खेतों में आज दोपहर लगी आग से करीब तीस एकड़ की फसल और लगभग बीस एकड़ की नरवाई जलकर राख हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार चेन क्रमांक 1262 के पास दोपहर करीब 1 बजे खेतों में आग से सहदीप वर्मा की सात एकड़, रघुराज वर्मा की करीब 20 एकड़ और शंकरलाल मेहतो की लगभग 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग की सूचना के बाद तीन गांव के लगभग डेढ़ हजार किसानों ने मिलकर आग पर काबू पाना शुरु किया और पावर स्पे्रयर, ट्रैक्टर, और झाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की सूचना के बाद नगर पालिका इटारसी की दमकल भी मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी। आगजनी में किसानों को करीब दस लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
आग से 30 एकड़ की फसल जली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








