---Advertisement---

ढाई सौ मरीजों की जांच एवं उपचार दिया

By
On:
Follow Us

नि:शुल्क नाक, कान एवं गला परामर्श व चिकित्सा शिविर
इटारसी। सकल जैन समाज द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में 2 दिवसीय नि:शुल्क नाक, कान एवं गला शिविर के द्वितीय दिवस डॉ. सूर्य प्रकाश कुमावत एवं डॉ. पूनम गोयल के निर्देशन व परामर्श शिविर प्रारंभ हुआ। द्वितीय दिवस 237 मरीजों को परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण किया गया। आज 2 अप्रैल के शिविर में इटारसी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। द्वितीय दिवस शिविर का प्रारंभ होशंगाबाद जिले के कलेक्टर अवनीश लवानिया व महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रशांत जैन की उपस्थिति में हुआ। शिविर के संरक्षण सदस्य संजय जैन, धर्मेश जैन व पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष पंकज जैन व सचिव अजीत जैन, चैत्यालय मंदिर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, वरिष्ठ सदस्य अरविन्द गोयल, अनिल जैन, विवेक जैन मौजूद थे।
समिति प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि नि:शुल्क शिविर में दोनों दिन में 440 मरीजों को परामर्श व दवाइयों का वितरण किया एवं 10 मरीजों को कान की मशीन निशुल्क वितरित की गई। शिविर के आयोजन में शशांक बैशाखिया, राहुल जैन, अरविंद जैन व प्रदीप जैन, राजीव जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, नीरज जैन एवं महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। शिविर के पुण्यार्जक मांगीलाल जैन थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.