---Advertisement---

मनाया जन्मोत्सव, निकला श्रीराम नवमी का जुलूस

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री द्वारिकाधीश मंदिर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव के समापन पर श्रीराम नवमी मनी तथा शाम को भगवान की भव्य शोभायात्रा मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर आठवी लाइन, सराफ बाजार, नीमबाड़ा, जयस्तंभ चौक होकर वापस मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने श्रीराम जी के जन्म की खुशियां भी मनायी तथा जमकर आतिशबाजी की गई।
शाम को श्री द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में भगवान की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में लगातार आतिशबाजी और अखाड़े का प्रदर्शन हुआ। युवा भक्त भगवान राम की भक्ति में जमकर झूमे। शोभायात्रा में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, पत्रकार और आयोजन समिति के संरक्षक प्रमोद पगारे, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंकज राठौर सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल भक्तों का का जगह-जगह स्वागत किया गया।
it050417 (4)इससे पहले दोपहर में श्री द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव दोपहर 12 बजे मनाया। आज श्री द्वारिकाधीश में श्रीराम के रूप में तरह-तरह से सजाया गया था। दोपहर में राम जन्म होने के बाद सैंकड़ों की संख्या में मंदिर में मौजूद महिला-पुरुष भक्तों ने भजन गए और नृत्य किया। श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्री राम नवमी पर भगवान श्री द्वारिकाधीश ने श्री राम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिया। श्री द्वारिकाधीश मंदिर को अयोध्या के रूप में संजाया जहां सुबह 10 बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरु हुए और दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म हुआ। महाआरती के साथ ही श्री राम लला के भजन हुए और जयकारे लगे। श्रीराम नवमी के अवसर पर शहर के अनेक मंदिरों में अनेक धार्मिक आयोजन हुए। ओवरब्रिज के नीचे स्थित हनुमानधाम मंदिर समिति ने श्रीराम नवमी मनाई। दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव के बाद प्रसादी वितरण किया। इससे पूर्व सुबह से मंदिर परिसर में भजन कीर्तन हुए। श्री बूढ़ी माता मंदिर परिसर में भी रामनवमी का पर्व श्रद्धा से मनाया गया तो श्री माता महाकाली मंदिर सोनासांवरी नाका में आज नवरात्रि समापन के अवसर पर हवन का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने पहुंचकर आहुति डाली।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.