---Advertisement---

किलाबंदी टिकट चेकिंग में 632980 का जुर्माना वसूला

By
On:
Follow Us

भोपाल। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं। आज भोपाल मंडल के नौ स्टेशनों जैसे भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, गुना, बीना, इटारसी, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम स्टेशनों पर एक साथ सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक वाणिज्य विभाग के 10 पर्यवेक्षक, 107 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।

इस किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशनों पर आने-जाने वाली कुल 135 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 566 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 332555 बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 600 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 294025 बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 29 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 6400 बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार सभी नौ स्टेशनों पर एक साथ चले इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 1195 मामलों से कुल रुपये 632980 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

भोपाल स्टेशन पर कुल 21 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 140 यात्री पकड़े , जिनसे रुपये 87740 बतौर किराया/जुर्माना वसूला। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 131 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 65745 बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 2 यात्रियों से 400 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। कुल 273 मामलों से कुल रुपये 153885 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

इटारसी स्टेशन पर कुल 25 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 119 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 86610 बतौर किराया/जुर्माना वसूला। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 176 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 92320 बतौर जुर्माना/किराया वसूला। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 11 यात्रियों से 3100 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इटारसी स्टेशन पर चले इस किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 306 मामलों से कुल रुपये 182030 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

रानी कमलापति स्टेशन पर कुल 8 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 23 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 10400 बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 15 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 6850 बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 6 यात्रियों से 600 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। पकड़े गए कुल 44 मामलों से कुल रुपये 17850/ का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर कुल 7 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 68 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 28670 बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 7 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 2780 बतौर जुर्माना/किराया वसूला। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 6 यात्रियों से 600 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। यात्रियों के पकड़े गए कुल 75 मामलों से कुल रुपये 31450 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

गुना स्टेशन पर कुल 10 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 38 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 17865 बतौर किराया/जुर्माना वसूला। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 30 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 13450 बतौर जुर्माना/किराया वसूला। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 6 यात्रियों से 1200 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 74 मामलों से कुल रुपये 32515 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

बीना स्टेशन पर कुल 30 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 61 यात्री पकड़े जिनसे रुपये 31600 बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 44 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 20780 बतौर जुर्माना/किराया वसूला। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 3 यात्रियों से 900 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी न करने की समझाईश दी गई। बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 108 मामलों से कुल रुपये 53280 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

हरदा स्टेशन पर कुल 12 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 51 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 31220 बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 122 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 56100 बतौर जुर्माना/किराया वसूला। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 1 यात्रियों से 200 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 174 मामलों से कुल रुपये 87520 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

विदिशा स्टेशन पर कुल 9 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 37 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 20780 बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 25 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 11400 बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 62 मामलों से कुल रुपये 32180 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

नर्मदापुरम स्टेशन पर कुल 13 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 29 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 17670 बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 50 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 24600 बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े कुल 79 मामलों से कुल रुपये 42270 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.