---Advertisement---

न्यूज अपडेट : ब्लेड दिखाकर तीन यात्रियों को लूटा

By
On:
Follow Us

पवन एक्सप्रेस में हुई घटना
इटारसी। 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस में सफर कर रहे उत्तरप्रदेश के यात्रियों से महाराष्ट के भुसावल और मनमाड़ के बीच लूट की घटना हुई है। पीडि़त यात्रियों में से एक सेना की परीक्षा देकर लौट रहा था। बदमाशों ने ब्लेड की नोंक पर घटना को अंजाम दिया है। तीन यात्रियों को शौचालय में बंद करके उनसे 6 हजार 5 सौ रुपए लूट लिए। यात्रियों ने यहां जीआरपी में घटना की शिकायत की है।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
पंकज ने बताया कि ट्रेन में भीड़ अधिक होने से वे ट्रेन की पीछे से दूसरे नंबर की बोगी के शौचालय के पास बैठे थे। दूसरी तरफ से दो युवक एक अन्य को मारते हुए आये। हमारे पास आते ही उसने मुझसे सवाल किया कि कहां जा रहे हो, जब मैंने बताया कि मनमाड़ से आ रहा और कटनी जा रहा था उसने मुझसे कहा कि जाकर लेट्रीन में बैठ जा। मैंने उसे देखा तो उसने धक्का देकर जबरदस्ती भीतर कर दिया और इसी तरह दो अन्य यात्री शेख ओबेदुल्ला और शिवानंद को भी धकाकर भीतर कर दिया तथा एक मोटा सो आदमी भी अंदर आ गया। उसने अपने शर्ट की बांस से ब्लेड निकाली और मेरे गले पर रखते हुए कहा कि जेब में जितने भी पैसे हों निकाल दो नहीं तो गला काट दूंगा। फिर उसने स्वयं मेरे शर्ट के जेब में हाथ डालकर उसमें रखे पांच हजार रुपए निकाल लिए। अन्य दो यात्रियों ने तो डर के कारण ही उसने पैसे निकालकर दे दिये।
बाहर से लगा दिया दरवाजा
भुसावल स्टेशन आने से पहले लुटरों ने तीनों यात्रियों से पैसा लूटकर बाहर से दरवाजा लगा दिया और यात्रियों कहा कि यदि भुसावल से पहले दरवाजा खोलकर बाहर आने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। डर के मारे यात्री बाहर नहीं आए और उक्त युवक भुसावल आने से पहले ही आउटर पर ही उतरकर भाग गया। भुसावल आने पर जब ट्रेन प्लेटफार्म पर लग रही थी तो उसके साथी ने दरवाजा खोला और तीनों से पूछा कि कितने पैसे ले गया, इसके बाद वह भी चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया।
तीन यात्रियों से छीने पैसे
यात्रियों ने अपनी शिकायत में बताया है कि लुटेरे ने शेख अब्दुल्ला पिता रहीम शेख निवासी दरभंगा से 1100 रुपए, पंकज पयासी पिता धनीराम निवासी ग्राम पोस्ट रामपुर खजरी, जिला पन्ना, से पांच हजार रुपए तथा शिवानंद पिता उमाशंकर यादव निवासी गाजीपुर सेना में भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहा था, उससे पांच सौ रुपए छीने हैं। जीआरपी ने फरियादियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 392 आईपीसी का अपराध दर्ज किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.