इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी का 37 वां स्थापना दिवस सभी मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने यह तय किया था कि इस वर्ष स्थापना दिवस का कार्यक्रम देश के सभी मतदान केंद्रों (बूथ) पर मनाया जाएगा। इटारसी मंडल के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर बूथ प्रभारी, नगर केंद्र पालक संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम सम्पन्न किये।
तदुपरान्त शाम 06 बजे सामूहिक रूप से जयस्तंभ चौक पर एक विशाल कार्यक्रम के रूप भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद आतिशबाज़ी और मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की स्थापना विषय पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीजेपी का 37 वां स्थापना दिवस मनाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








