इटारसी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद नर्मदापुरम के संभागीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय याति प्राप्त हास्य व्यंग्य कवि बृजकिशोर पटेल को सुप्रतिष्ठित बुंदेली हास्य कवि ”जीजा बुंदेलखंडी” की स्मृति में आयोजित अलंकरण समारोह एवं अखिल भारतीय कवि स मेलन के अवसर पर अभा हास्य व्यंग्य अलंकरण ”हास्याचार्य” से अलंकृत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कविता में हास्य व्यंग्य के विद्या के लिए समर्पित श्री पटेल द्वारा संपूर्ण भारत में कवि स मेलनों के मंचों पर हास्य बोध की सहज सरल शैली से अपनी अनूठी पहचान स्थापित की है। इसके पूर्व आपको मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा काका हाथरसी स्मृति हास्य पुरस्कार, मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा अमित शर्मा स्मृति हास्य व्यंग्य पुरस्कार, सरस्वती साहित्य परिषद रायपुर द्वारा व्यंग्य शिरोमणि तथा शहीद स्मृति मंच द्वारा राष्ट्र चेतना कवि स मान से समानित किया जा चुका है। श्री पटेल की इस उपलब्धि के अवसर पर साथी साहित्य व कविता प्रेमी मित्रों ने बधाईयां व शुभकामनाएं व्यक्त की है। शुभकामनाऐं व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से जीपी दीक्षित, राजकुमार दुबे, ब्रजमोहन सोलंकी, रामकिशोर नाविक, भगवानदास बेधड़क, शैलेन्द्र जैन, नंदकिशोर सोनी, अल्लू भैया जैन, गोपाल सिद्धवानी शामिल हैं।
''हास्याचार्य'' अलंकरण से विभूषित होंगे पटेल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








