इटारसी। श्री हनुमाधाम मंदिर समिति के तत्वावधान में हनुमान जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 अप्रैल को यहां हनुमान जयंती पर्व का आयोजन होगा। मंदिर समिति के सेवक लखन बैस ने बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में श्री हनुमानधाम मंदिर से शाम 5 बजे ओवरब्रिज के ऊपर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर समिति के सदस्यों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सफेद शर्ट या कुर्ता पहनने का अनुरोध किया है।
बता दे कि भक्त इस हनुमान जयंती पर भगवान को मैसूर से माला लाकर पहनाने वाले हैं तथा शोभायात्रा के लिए बुरहानपुर से ढोल बुलाए जा रहे हैं। हनुमान जयंती के अंतर्गत 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। भगवान की आरती के पश्चात शाम 5 बजे से ओव्हर ब्रिज से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर में संपन्न होगी। शोभायात्रा में हनुमान जी एवं शंकर जी की नृत्य करती मूर्तियां भी शामिल होंगी। हनुमान जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को सुबह अखंड रामायण पाठ का समापन, हवन, पूर्णाहुति, शाम 4 बजे महाआरती एवं 5 बजे से भंडारा होगा।
कल निकलेगी हनुमान जयंती की शोभायात्रा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








