---Advertisement---

जिला स्तरीय पिट्टू खेल में कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा और पीएम एक्सीलेंस नर्मदापुरम जीती

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में आज 28 जनवरी 2025 को जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला पिट्टू खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश मेहता, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रश्मि तिवारी, खेल अधिकारी संजीव कैथवास एवं जिले के विभिन्न महाविद्यालय से टीम लेकर आए हुए टीम मैनेजर डॉ. महेश मानकर, डॉ. अनुराग पाठक, अनूप साहू, डॉ. सविता शिवहरे, राहुल सराठे, डॉ मुकेश बिष्ट ने बजरंगबली के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।

प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने जिले के विभिन्न महाविद्यालय से आमंत्रित टीम मैनेजर, टीम कोच एवं खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए टीम भावना से खेलने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ नीरज जैन ने शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि पिट्टू भारत के सबसे पुराने और पारंपरिक खेलों में से एक है। यह प्राचीन और पारंपरिक खेल पिछले 5 सहस्राब्दी से खेला जा रहा है जिसे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। प्रतियोगिता में जिले से कुल पांच महाविद्यालय शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी, पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय नर्मदापुरम, शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी, पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय हरदा, शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा के खिलाडिय़ों ने प्रतिभागिता की।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा बनाम पीएम एक्सीलेंस हरदा के बीच में खेला गया, जिसमें सिवनी मालवा ने एक तरफा मुकाबले में हरदा पर विजय हासिल की और फाइनल में पहुंचा। दूसरा मुकाबला शासकीय एमजीएम कॉलेज इटारसी बनाम शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी के बीच खेला इसमें एमजीएम कॉलेज विजयी रहा। सेमीफाइनल मुकाबला एमजीएम कॉलेज एवं पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नर्मदापुरम के बीच खेला। मुकाबले में एमजीएम कॉलेज इटारसी ने विजय हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला एमजीएम कॉलेज इटारसी एवं शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में हुआ जिसे शासकीय कुसुम महाविद्यालय ने 98 अंक हासिल करते हुए एमजीएम कॉलेज से जीत लिया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक अश्विनी मालवीय, शरद मंडलोई, कपिल मालवीय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के चयन समिति के सदस्य डॉ. तरुण रावत, डॉ. मुकेश बिष्ट रहे। इस सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के खेल अधिकारी संजीव कैथवास और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता में मंच संचालन एवं रनिंग कमेंट्री डॉ. मनीष कुमार चौरे द्वारा एवं तकनीकी सहयोग डॉ. दिनेश कुमार ने की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरविंद शर्मा, डॉ ओपी शर्मा, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ सुशीला बरबड़े, डॉ असुंता कुजूर, श्रीमती डॉदुर्गेश लश्गरिया, डॉ राजेश हरियाले एवं समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

महिला पिट्टू प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश मेहता, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरविंद शर्मा, डॉ रश्मि तिवारी, डॉ. सुसन मनोहर, खेल अधिकारी संजीव कैथवास एवं पिट्टू एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रटरी गोपाला मालवीय ने बजरंगबली पूजन कर किया। प्राचार्य ने सभी टीम मैनेजर, राजकुमार पटवा, विमला कदम, अनूप साहू, राहुल सराठे, भारतीय चंदेल, स्नेहा दुबे, डॉ. संजय आर्य एवं खिलाडिय़ों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में जिले से कुल आठ महाविद्यालय शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी, पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय नर्मदापुरम, शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम, शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी, आदर्श महाविद्यालय हरदा, स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा एवं शासकीय महाविद्यालय माखन नगर के खिलाडिय़ों ने प्रतिभागिता की। पहला सेमीफाइनल शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी एवं शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में हुआ जिसमें हरदा रोमांचक मुकाबले में एक अंक से विजयी रहा ।

दूसरे सेमीफाइनल में पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय नर्मदापुरम एवं शासकीय महाविद्यालय माखननगर में पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय ने फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला आदर्श महाविद्यालय हरदा एवं पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय, नर्मदापुरम में पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय नर्मदापुरम ने एक तरफा मुकाबले में 95 अंक हासिल करते हुए जीत हासिल की। निर्णायक अश्वनी मालवीय, अंश मालवीय, शरद मंडलोई, कपिल मालवीय रहे। चयन समिति के सदस्य डॉ. तरुण रावत, डॉ. मुकेश बिष्ट रहे। प्राचार्य ने विजय टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खेल अधिकारी संजीव कैथवास और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। संचालन एवं रनिंग कमेंट्री डॉ. मनीष कुमार चौरे ने एवं तकनीकी सहयोग डॉ. दिनेश कुमार ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.