इटारसी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 126 वी जयंती पर नगर में अनेक जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संयुक्त कार्यक्रम लक्कडग़ंज में किया। भाजपा और अजा मोर्चा के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल, भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष राजवंशी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डॉ.नीरज जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने अनुसूचित जाति वर्ग की प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग समाज मे उच्च स्थान प्राप्त करे तथा समरसता के मार्ग पर हमसब मिलकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी एक वर्ग विशेष के न होकर समस्त समाज, सम्पूर्ण राष्ट्र के हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल एवं अन्य सामाजिक वक्तागणों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यालय मंत्री एवं प्रवक्ता अभिषेक तिवारी एवं आभार प्रदर्शन मुकेश चंद्र मैना ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
बाबा साहब समस्त समाज, सम्पूर्ण राष्ट्र के हैं : विधानसभा अध्यक्ष
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








