---Advertisement---

अब शराब को लेकर, चांदौन की महिलाएं उतरी सड़क पर

By
On:
Follow Us

इटारसी।पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम चांदौन की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतर आयी हैं। इन महिलाओं ने कहा कि ग्राम के अंदर संचालित हो रही शराब दुकान से गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा के निवास पर जाकर भी समस्या बतायी लेकिन विस अध्यक्ष डॉ.शर्मा नहीं मिले तो उनके निज सचिव विनोद चौहान को ज्ञापन की कॉपी दी। महिलाओं ने आबकारी विभाग में जाकर भी ज्ञापन सौंपा है।
शराब दुकान संचालक की शिकायत लेकर महिलाएं एसडीओपी कार्यालय भी पहुंची थीं, लेकिन यहां भी उनकी मुलाकात एसडीओपी अनिल शर्मा से नहीं हो सकी। ये महिलाएं उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर वापस आ गईं। महिलाएं सोमवार को भी एक ज्ञापन लेकर एसडीएम अभिषेक गेहलोत से मिलने वाली हैं। महिलाओं का कहना है कि दुकान संचालक विरोध करने पर धमकी दे रहा है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.