इटारसी। पंचायत सचिव संगठन के नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा है कि सरपंच सचिवों की हड़ताल के चलते ग्राम उदय से भारत उदय अभियान बिल्कुल फ्लॉप हो रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी पंचायत में नियमानुसार ग्राम सभा नहीं हो पा रही है, क्योंकि ग्राम सभा या ग्राम संसद की कार्यवाही तब ही पूर्ण और सही मानी जाती है, जब ग्राम के कुल मतदातओं के 1/10 उपस्थिति हो और इसमे भी 33 प्रतिशत महिलाएं होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन झूठेे आंकड़े दिखा कर कागजी कार्यवाही कर रहा है वैसे भी प्रस्ताव की कार्यवाही लिपिबद्ध सचिव के अतिरिक्त कोई कर ही नहीं सकता है। कुल मिलाकर इस बार का ग्राम उदय से भारत उदय अभियान कागजों मे सिमट कर रह गया है। श्री राजपूत ने कहा कि ये बात वे दावे से कह सकते हैं। इसकी सत्यता जानने के लिये किसी भी ग्राम की ग्राम सभा की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया जा सकता है
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान फ्लाप हो रहा : राजपूत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








