एक को चाकू लेकर घूमते, दूसरे का सट्टा लिखते पकड़ा
इटारसी। पुलिस ने आज एक युवक को सुबह मुख्य बाजार में चाकू लेकर घूमते पकड़ा है तो एक व्यक्ति को सट्टा लिखते गिरफ्तार किया है। इसी तरह उसे युवकों को अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनासांवरी नाका निवासी एक युवक नीरज पिता टीकाराम जाटव 28 वर्ष, आरएमएस कार्यालय के सामने चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस ने उसे सुबह करीब 11 बजे पकड़कर उसके खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह से दुर्गा मंदिर के पास जयस्तंभ चौक पर सूरजगंज निवासी ओम प्रकाश पिता गोरेलाल 55 वर्ष को 1150 रुपए नगद और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है।
नेशनल हाईवे पर शराब के साथ दो युवक पकड़े गए हैं। पहला आरोपी गोलू मवासे पिता कमल सिंह 21 वर्ष निवासी बिहारी कालोनी को छत्रपाल ढाबा रैसलपुर से 20 पाव व्हिस्की के साथ शाम 7 बजे पकड़ा गया है। इसी तरह से रोहित पिता सेवाराम रैकवार 22 वर्ष निवासी ग्वालटोली होशंगाबाद को डेढ़ बजे कृषि उपज मंडी के पास से 18 पाव देसी प्लेन के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत 900 रुपए बतायी जा रही है।
चार दिन से लापता है युवती
खेड़ा निवासी एक युवती पिछले चार दिन से लापता है। वह अपने घर से कालेज जाने का कहकर निकली थी और अब तक घर वापस नहीं लौटी है। युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी युवती सुहानी लाल पिता राजेश लाल 20 वर्ष बी कॉम की छात्रा है। वह 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे कालेज जाने का कहकर घर से निकली है जो अब तक घर नहीं पहुंची है। पुलिस ने गुम इनसान कायम किया है।
शराब पीने से मना किया तो मारा
यहां दीवान कालोनी निवासी रामकृष्ण पिता रमेश चंद्र दीवान ने पुलिस को शिकायत की है कि अंशुल दीवान, टोटे शुक्ला और दो अन्य युवक रात 2 बजे उसके घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे, उन्होंने उनको ऐसा करने से मना किया तो सबने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 294,323,506, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। इसी तरह से श्रेयांश पिता बसंत चौहान 18 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी ने शिकायत दर्ज करायी है कि आरोपी हेमंत उर्फ हेमू पिता बबलू केवट ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने धारा 294,323,506, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
इधर नई गरीबी लाइन में रेलवे फाटक के पास रहने वाली महिला गायत्री पति मनोज चौहान ने शिकायत दर्ज करायी है कि बाबू पिता अशोक कुचबंदिया ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की, गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी है। उसके हाथ और उसे पति के सिर में चोट आयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
चार दिन से लापता है युवती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








