इटारसी। अभिभाषक संघ ने विधि आयोग की अनुशंसा के विरोध में आज न्यायधीशों का ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने हर रोज विरोध स्वरूप आधे दिन काम करने और आधे दिन काम नहीं करने का निर्णय लिया है।
आज भी अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने विधि मंत्री के नाम प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि अभिभाषक संघ इटारसी के समस्त अधिवक्ता विधि आयोग द्वारा अधिवक्ता अधिनियम में किए जाने वाले सुधार संबंधी बिल का विरोध करते हैं एवं अनुरोध करते हैं कि विधि आयोग की अनुशंसा को नकारते हुए निरस्त करने की कृपा करेंगे।
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि भारतीय विधिक परिषद तथा राज्य अधिवक्ता परिषदों द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक अनुशंसा को तत्काल निरस्त करने की कृपा करें।
वकीलों ने किया विरोध, दिया ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








