---Advertisement---

आरकेएमपी-दानापुर-आरकेएमपी होली विशेष ट्रेन 02-02 ट्रिप इटारसी से गुजरेगी

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। होली पर्व पर यात्रियों के बढऩे वाले ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति होली विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर होली विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर होली विशेष ट्रेन 12 मार्च 2025 एवं 15 मार्च 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14.25 बजे प्रस्थान कर, 15.25 बजे नर्मदापुरम, 15.55 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 08.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति होली विशेष ट्रेन 13 मार्च 2025 एवं 16 मार्च 2025 को सुबह 11.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 07.30 बजे इटारसी, 08.03 बजे नर्मदापुरम एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 09.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट एवं कोच संरचना

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 05 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.