---Advertisement---

अफसर उठाते नहीं फोन, बढ़ रहा ग्रामीणों का गुस्सा

By
On:
Follow Us

गांवों में शुरु हो गई बिजली की समस्या
इटारसी। बिजली के फाल्ट से जमानी सब स्टेशन से जुड़े आधा सैंकड़ा गांव के लोग सर्वाधिक परेशान हैं। परेशानी से निजात दिलाने वाले अफसर जब किसानों का फोन नहीं उठा रहे हैं तो उनका गुस्सा बढ़ रहा है।
बीती रात भी ऐसा ही कुछ हुआ जब जमानी फीडर से जुड़े गांवों के करीब एक दर्जन किसान रात को बिजली नहीं होने से जमानी विद्युत सब स्टेशन पहुंचे। संतोषजक जवाब न मिलने पर जेई को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। कृषक मयंक महाला के साथ करीब एक दर्जन किसान आधी रात को ही जमानी सब स्टेशन पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करायी।
it230417 (3)बीती रात भी यहां करीब 11:30 बजे बिजली गुल हुई तो किसानों की शिकायत दर्ज कराने के बाद रात को करीब 1:45 बजे ही बिजली आयी। इस दौरान यहां के निवासियों ने जमानी कंट्रोल रूम फोन लगाया जो कई प्रयास के बाद लगा, लेकिन वहां से संतोषजक जवाब नहीं मिलने पर आखिरकार भट्टी के लगभग एक दर्जन किसान रात को करीब साढ़े 12 बजे सब स्टेशन ही पहुंचे। डीई समीर शर्मा को नयायार्ड के एक नागरिक ने फोन लगाकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी और श्री शर्मा ने जब अफसरों को फटकार लगायी तो फाल्ट में सुधार किया तब बिजली आयी।
जमानी के किसान हेमंत दुबे ने बताया कि आज भी दिनभर से बिजली परेशान कर रही है। पिछले तीन दिन से हालात बिगड़े हुए हैं। इस सब स्टेशन से जुड़े सारे गांव 24 घंटे सप्लाई वाले हैं, जबकि कई घंटे बिजली ही नहीं मिल रही है। मयंक महालहा ने बताया कि बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है, अफसरों को फोन लगाओ तो फोन ही रिसीव नहीं करते हैं। ऐसे में किसान परेशान होता और उसका गुस्सा बढ़ता है। बीती रात भी करीब ढाई घंटे इस क्षेत्र को बिजली नहीं मिली। आधा घंटे तक इंतज़ार के बाद हमने जमानी सब स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करायी थी। नयायार्ड के मुकेश यादव ने बताया कि गर्मी के सीज़न में सारा दिन बिजली की ट्रिपिंग से यहां के रहवासी परेशान रहते हैं। हर दस-बीस-तीस मिनट में ट्रिपिंग की समस्या होती है। शनिवार की रात को तो दो घंटे से अधिक बिजली नहीं मिली।
ये कहते हैं अधिकारी
वहां इंसुलेटर बस्टघ हो गया था, मेरे पास भी रात को फोन आया था। मैंने अधिकारियों को कहकर समस्या का निदान कराया है। लंबा फीडर होने से परेशानी आ रही है, धुरपन सब स्टेशन बनना शुरु हो गया है, कंपलीट होते ही भार विभाजन होगा और हम जल्द ही भट्टी फीडर को भी नयायार्ड, मेहरागांव और इस तरफ के गांव के लिए सेपरेट करेंगे जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
समीर शर्मा, डीई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.