राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मना
इटारसी। जनपद पंचायत केसला में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया। इस दौरान बताया गया है कि पंचायतराज अधिनियम 1967 को आया और संशोधन के बाद 1993 से पूर्णरूप से लागू किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गणपत सिंह उईके ने कहा कि पंचायत राज अधिनियम आने के बाद से ग्रामीण क्षेत्र में विकास के रास्ते खुले और काफी काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीपी सोनी ने कहा कि पंचायत राज अधिनियम आने के बाद से गांवों में विकास कार्यों में तेजी आयी है किन्तु अब सारी योजनाएं ऑनलाइन होने से गांवों का तीव्रतम विकास होने लगा है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग जागरुक भी हो रहे हैं और वे स्वयं गांव के विकास की योजना बना रहे हैं। मनरेगा प्रबंधक मनोज उईके ने कहा कि गांव के लोग शिक्षित एवं जागरुक होंगे तो और अच्छा विकास होगा। बीईओ आशा मौर्य ने कहा कि पंचायत राज अधिनियम आने के बाद से गांवों में काफी बदलाव आया है। जेपी पाठक ने कहा कि गांव में विकास के लिए गांव के लोगों को जागरुक होना जरूरी है। जनपद सदस्य फागराम ने कहा कि शासन ने पंचायतीराज अधिनियम को लागू कर दिया किन्तु अभी भी बहुत काम करना शेष है। अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
जनपद सदस्य मनोज गुलबाके ने कहा कि गांवों का विकास करना है तो सभी गांवों को हिरवे बाज़ार जैसे मॉडल की आवश्यकता है। हिरवे बाज़ार भारत का सर्वश्रेष्ठ गांव है। इस अवसर पर सुशील बरकड़े, गोविन्द तिवारी, समर सिंह सरपंच केसला, राहुल यादव, राहुल उईके, मनोज सोनी आदि उपस्थित थे।
सार्थक चर्चा हुई, विकास पर विचार रखे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








