इटारसी। रेल्वे स्टेशन पर रात्रि 9.30 बजे मंगला एक्सप्रेस से भोपाल से मुंबई जाते समय भारत के संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब के प्रपोत्र (पोता) एडव्होकेट भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बौद्ध महासभा से समस्त अनुसूचित जाति, जनजाति व डॉ.भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने उनका शाल श्रीफल से स्वागत करते हुये उनसे भेंटवार्ता की।
अहिरवार समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के अजय अहिरवाल ने एडव्होकेट भीमराव अंबेडकर जी को आगामी कार्यक्रमों में आमंत्रित करते हुए निवेदन किया है कि इटारसी शहर में बहुत बड़ी तादाद में डॉ.भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब को मानने वाले लोग हैं एवं वे उनसे मिलकर बाबा साहेब के विषय में और जानना चाहते हैं।
इस अवसर पर राजू सिकंदर बकोरिया, रामगोविंद बारूआ, डॉ.लालता प्रसाद बस्तरवार, मुकेशचन्द्र मैना, अरविंद बुडाना, कमल कटारे, प्रहलाद निकम, कमलेश मंडराई, संजय मंडराई, जीपी चावरे, सागर भेरूआ, सुक्कु बिसोपिया, देवी खड़ोतिया, सात्विक आर्य, नीलेश राव, पप्पू साकल्ले, राजेश बकोरिया, कपिल अहिरवार, रोहित कटारे, अजय दामड़े आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रपोत्र से मुलाकात
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








